बैतूल में खाद वितरण की नई व्यवस्था लागू, अब एमपी कृषि पोर्टल से घर बैठे होगी बुकिंग

बैतूल: किसानों को अब खाद के लिए सोसायटियों और दुकानों के बाहर लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैतूल जिले में खाद वितरण की नई ई-टोकन व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत किसान एमपी कृषि पोर्टल पर घर बैठे खाद बुक कर सकेंगे।नई प्रणाली में किसान आधार नंबर डालकर ई-टोकन जनरेट करेगा, जो क्यूआर कोड के रूप में मोबाइल पर प्राप्त होगा।

इस टोकन के माध्यम से किसान संबंधित सोसायटी, एमपी एग्रो, डीएमओ केंद्र या निजी दुकान से तीन दिन के भीतर खाद उठा सकेगा। निर्धारित समय में खाद नहीं उठाने पर टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा और किसान को दोबारा बुकिंग करनी होगी। शासकीय अवकाश या रविवार को इन तीन दिनों में शामिल नहीं किया जाएगा।

जिले की 347 खाद दुकानों की मैपिंग की जा रही है, जिससे उपलब्ध स्टॉक और बिक्री की जानकारी ऑनलाइन दिखेगी। इससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी और वितरण में पारदर्शिता आएगी। कृषि विभाग के उप संचालक आनंद बडोनिया के अनुसार नई व्यवस्था से किसानों को वैज्ञानिक आधार पर जरूरत के मुताबिक खाद मिलेगी और शिकायतों का त्वरित समाधान होगा।

Next Post

भारतीय रेलवे का 'मिशन 2026': हर हफ्ते लागू होगा एक बड़ा सुधार, AI तकनीक से लेकर ट्रेन की थाली तक सब कुछ बदलने की तैयारी, सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

Fri Jan 9 , 2026
नई दिल्ली | 09 जनवरी, 2026: भारतीय रेल ने नए साल में कायाकल्प की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में वर्ष 2026 को ‘सुधारों का वर्ष’ (Year of Reforms) घोषित किया गया है। इस योजना के तहत […]

You May Like