
इंदौर: शहर में निर्माणाधीन मास्टर प्लान की सड़क में बाधक दो भवनों पर नगर निगम रिमूवल दस्ते ने कार्रवाई की. निगम रिमूवल दस्ते ने छावनी चौराहे पर मथुरावाला स्वीट्स और एक अन्य भवन को हटाने की कार्रवाई की.शुक्रवार सुबह नगर निगम द्वारा मधु मिलन चौराहा से छावनी चौराहे तक निर्माणाधीन सड़क में बाधक हिस्सा हटाने की कार्रवाई की गई.
इसके तहत बीजेपी नेता भारत मथुरावाला के पांच मंजिला भवन एवं बसंत रावत नामक व्यक्ति के मकान के सड़क में बाधक हिस्से हटाए गए. बताया जाता है कि उक्त दोनों मकानों पर कोर्ट में मामला चल रहा था, नगर निगम ने कोर्ट से मामला निराकृत होते ही आज सुबह रिमूवल कार्रवाई कर बाधक हिस्सा 3 पोकलेन मशीन एवं जेसीबी से हटा दिया. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह, अभय राजन गांवकर, कार्यपालन यंत्री पीएस कुशवाह, भवन अधिकारी अंकेश बिराथरिया, नरेश जायसवाल, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणी एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का अमला उपस्थित था.
