हाईकोर्ट के स्टे के बाद कपूर त्रिपाठी ने फिर संभाली मोरवा थाने की कमान, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह जियावन लौटे

सिंगरौली: मोरवा थाना प्रभारी के स्थानांतरण मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद शनिवार रात करीब 9 बजे निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने दोबारा मोरवा थाने का प्रभार ग्रहण कर लिया।गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया गया था कि कपूर त्रिपाठी को उसी स्थान पर कार्य जारी रखने दिया जाए, जहां वे आदेश जारी होने के समय पदस्थ थे। इसी के चलते उन्होंने शनिवार को पुनः मोरवा थाने की कमान संभाल ली।
वहीं, इस बीच मोरवा थाना का प्रभार संभाल रहे डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह को 9 दिनों में ही पुनः जियावन लौटना पड़ा।इस पूरे मामले में बीते 2 अप्रैल को न्यायाधीश मनिंदर एस. भाटी की एकल पीठ ने कपूर त्रिपाठी के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की थी। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें राज्य शासन को पूरी ट्रांसफर फाइल और पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा प्रस्तुत करनी होगी। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिले में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Next Post

​सीधी में स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान: पंचायत स्तर पर शिविरों से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

Sun Apr 5 , 2026
सीधी:प्रदेश में स्वास्थ्य एवं पोषण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में पंचायत स्तर पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का […]

You May Like

मनोरंजन