नर्मदापुरम में अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 11 हजार लीटर से अधिक शराब पकड़ी गई

नर्मदापुरम। जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। इसे जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक माना जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

28 दिसंबर 2025 की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करनपुर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोहागपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक यूपी 92, टी 5398 को अपने कब्जे में लिया।

 

ट्रक में भरा था शराब का जखीरा

जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। ट्रक के अंदर ब्रांडेड रम की भारी मात्रा बरामद हुई।

315 कार्टून : 750 मिली की बोतलें।

368 कार्टून : 375 मिली की बोतलें।

60 कार्टून : 180 मिली की बोतलें।

कुल मिलाकर 11,229.59 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 64,65,638 रुपये आंकी गई है। ट्रक की कीमत मिलाकर कुल 68.65 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है।

आरोपी चालक फरार, तलाश जारी

ट्रक चालक की पहचान देवेन्द्र गिर गोस्वामी निवासी देवास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी उषा मराबी, उनि सुरेश चौहान, आकाशदीप पचाया और उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

गन्ने के पौधों में गुड़ बांधकर युवक कांग्रेस का तंज, मंडी में किसानों के हक में अनोखा प्रदर्शन

Mon Dec 29 , 2025
इटारसी। कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार को उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब युवक कांग्रेस ने किसानों की बदहाली और उपज के उचित दाम न मिलने के विरोध में प्रतीकात्मक और व्यंग्यपूर्ण प्रदर्शन किया। युकां कार्यकर्ताओं ने किसानों को गन्ने के पौधे भेंट किए, जिनके साथ नीचे गुड़ […]

You May Like