
ब्यावरा। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर जा पहुंचा. सालो बाद नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक गिरावट होना सामने आया है.
उल्लेखनीय है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री पर रहा था जो रविवार को और गिरते हुए 7 डिग्री पर जा पहुंचा.
नवंबर माह के पहले सप्ताह से ही इस बार न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट होने लगी. एकाएक ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है. पांच दिन में ही न्यूनतम तापमान में लगभग 7 डिग्री की गिरावट हो गई.
मौसम विभाग के अनुसार 5 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 13.6, 6 को 11 एवं 7 नवम्बर को 9 तथा 8 नवम्बर को 7.4 एवं 9 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर जा पहुंचा. मौसम विभाग के अनुसार सालों बाद ऐसा हुआ है जब नवम्बर माह के पहले एवं दूसरे सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट आई है. रविवार को भी दिन भर ठंड का प्रकोप बना रहा. शाम होते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ गया. एकाएक बढ़े ठंड के प्रभाव ने लोगो को ठिठुरा दिया है. गर्म कपड़े सहित अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.
