
भोपाल। अखिल भारतीय क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को शिरकत की। समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
खण्डेलवाल ने इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, साझा संस्कृति और परंपराओं के प्रसार तथा समाज की प्रतिभाओं के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाला बताया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों और समाज के सक्रिय व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
