न्यूजीलैंड ने सुपर सिक्स मुकाबले में अमेरिका 18 रनों से हराया

बंगी 25 जनवरी (वार्ता) हन्ना फ्रांसिस (25), ऋषिका जसवाल (17), एम्मा मैकलियोड, केट इर्विन (15-15) रनों की पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स ग्रुप दो मुकाबले में अमेरिका को 18 रनों से हरा दिया है।

न्यूजीलैंड के 97 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका शुरुआत खराब रही और उसने 41 के स्कोर पर अपने चार विकेट गवां दिये। इसके बाद रितु सिंह ने दिशा ढींगरा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दिशा ढींगरा ने अमेरिका के लिए सर्वाधिक (30) रनों की पारी खेली। अदितिबा चुडासमा (15) रन बनाकर आउट हुई। रितु सिंह (14) रन आउट हुई। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अमेरिका की पूरी टीम 17.1 ओवर में 79 रन पर सिमेट कर मुकाबला 18 रनों से जीत लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से ऋषिका जसवाल, केट इर्विन ने दो-दो विकेट लिये। हन्ना फ्रांसिस, अनिका तौव्हारे, सोफी कोर्ट और लुइसा कोटकैंप ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां अमेरिका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज अमेरिका की गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका। हन्ना फ्रांसिस (25), ऋषिका जसवाल (17), एम्मा मैकलियोड (15) और केट इर्विन (15) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 97 रन पर सिमट गई।

अमेरिका की ओर से रितू सिंह ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये। माही माधवन, अदितिबा चुडासमा, लेखा शेट्टी, सानवी इम्मादी और चेतना प्रसाद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

मोदी ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों को दी पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई

Sat Jan 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, “हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता […]

You May Like