
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाली पुष्पा पति राजेश महावर 38 साल को मंगलवार शाम एसिड पी लिया था। जिनकी उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि पुष्पा का खाना बनाने की बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर में टॉयलेट साफ करने के लिए रखा एसिड पी लिया था। पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू करेगी।
