तेज बारिश से पवा का वाटर फॉल शुरू, छर्च सहित कई गांव बने टापू

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले अपनी सीमा को क्रॉस कर रहे है। लगातार हो रही बारिश के कारण पोहरी क्षेत्र का पवा झरना अपने पूरे शबाब के साथ बहने लगा है। वही कूनो नदी उफान मार रही है इस कारण पोहरी के छर्च क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट चुका है। छर्च में कूनो नदी का जल स्तर बढ़ने से करीब दस गांवों का रास्ता बंद हो गया है। इस कारण ग्रामीण इधर-उधर नहीं आ-जा पा रहे है। गांव वर्तमान में टापू बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार गुना और राजस्थान में हुई बारिश के कारण कूनो नदी का जल स्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण छर्च क्षेत्र से लगे डिगडौली, भरतपुर, श्यामपुर, बघेड़, जिगनी, अनवोरा, टुकी, मेहलोनी, गाजेट, पारा, इंदु की, आदि गांव का रास्ता बंद हो गया। कई लोग जाम जोखिम में डालकर रास्ते से निकल रहे हैं।

इसके अलावा कूनो में पानी बढ़ने के कारण ग्राम खरवाया, तिघरा, नौगांव, चक्क, गढ़ला, छर्च, हिनोतिया, बागलौन, लोहार, मोहरा गांव में भी कूनो का पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। अगर नदी का जलस्तर बढ़ता है तो इन गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ जाएगा।

Next Post

शिवपुरी में तीन गांव जलमग्न, भारी नुकसान, स्कूल में फंसे 10 लोगों का रेस्क्यू, बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

Mon Jun 23 , 2025
शिवपुरी। जिले में सोमवार को हुई तेज बारिश ने कोलारस, पोहरी, बदरवास और शिवपुरी शहर सहित कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। कोलारस अनुविभाग के लुकवासा, रिजौदा और देहरदा गणेश गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए। सबसे गंभीर स्थिति देहरदा गणेश गांव के ज्ञानस्थली स्कूल में बनी, जहां बाढ़ जैसे […]

You May Like

मनोरंजन