मुरैना, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में संपत्ति संबंधी विवाद के चलते आज एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की दांतों से उंगली काटकर अलग कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने एक अन्य भाई को भी घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जाखोनागढ़ी गांव में सगे भाइयों में संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज दान सिंह जाटव एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटा था, लेकिन परिवार वालों से टिंकू झगड़ा कर रहा था। दान सिंह ने जब विवाद का कारण पूछा, तो टिंकू ने दान सिंह पर हमला करते हुए उसकी उंगली दांतों से काटकर अलग कर दी। तीसरे भाई गब्बर ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, तो टिंकू ने उसके सिर पर भी पत्थर पटक कर उसे घायल कर दिया। दोनों भाइयों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
Next Post
दो बसों से उतर रही थी सवारी तभी पीछे से आ रही बस ने बसों को मारी टक्कर, कई यात्री घायल
Fri May 2 , 2025
रीवा। शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत बंसल वेयरहाउस के सामने सतना की ओर से आ रही साईं बाबा ट्रैवल्स व तिवारी ट्रैवल्स सड़क के किनारे सवारी उतारने के लिए रुकी तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार पुष्पराज ट्रैवल्स कदैला बस में मदहोश ड्राइवर ने बस का नियंत्रण खो दिया […]

You May Like
-
2 months ago
अपने बच्चों का करें उत्साहवर्धन: राय
-
12 months ago
शरजील, उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित
