अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन शांति वार्ता में अगले कदमों पर चर्चा की

माॅस्को, 06 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से मुलाकात की। इस दौरान रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर चर्चा की।
श्री पुतिन ने शनिवार को क्रेमलिन में हुई इस मुलाकात के दौरान यूक्रेन शांति वार्ता में आगे के कदमों पर चर्चा की। इस चर्चा में रूस की ओर से क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव और रूस प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के

मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरिल दिमित्रिएव ने बातचीत में हिस्सा लिया।श्री दिमित्रिएव अन्य देशों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग के लिए श्री पुतिन के विशेष प्रतिनिधि भी हैं।
बातचीत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति ने स्थिति को मुश्किल बताया और यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिकी पक्ष के प्रयासों का ज़िक्र किया। श्री उशाकोव ने संवाददाताओं से कहा कि श्री पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के सभी मूल कारणों को हल करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा कि रूसी पक्ष ने बातचीत के दौरान विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का स्पष्ट और विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “रूसी पक्ष ने युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की वास्तविक बढ़त का उल्लेख किया , अपने लक्ष्यों को हासिल करने का भरोसा जताया और निश्चित रूप से, संघर्ष के सभी मूल कारणों का समाधान करने की जरूरत पर जोर दिया ।”

रूस लगातार यूक्रेन पर नाजी नेताओं के पुनर्वास और महिमामंडन का आरोप लगाता रहा है। रूस के अनुसार, कई पश्चिमी राजनेताओं ने भी इस मुद्दे की अनदेखी की है।
श्री उशाकोव ने संवाददाताओं से कहा, “इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों देशों (रूस और अमेरिका) के राष्ट्रपति व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखेंगे और श्री विटकॉफ तथा श्री कुशनर के स्तर पर भी बातचीत जारी रहेगी।”

.....

Next Post

धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार बदमाश पकड़े, चाकू और छुरा जब्त

Sun Sep 6 , 2026
इंदौर:अलग अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. तीन आरोपियों से चाकू और छुरा बरामद, जबकि एक आरोपी से छोटी तलवारनुमा छुरा जब्त किया है. सभी मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.बाणगंगा पुलिस ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन […]

You May Like