मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज नीमच में 3949 करोड से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज 29 जून 2026 को नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 3949.84 करोड की लागत के विभिन्न 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 1686.54 करोड के 64 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 2263.3 करोड लागत के विभिन्न 98 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री डॉ.यादव व्दारा किया जावेगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री डॉ.यादव व्दारा हितलाभ भी वितरित किये जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री यादव सिंगोली एवं शाजापुर के सौलर पार्क का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.यादव एमएसएमई विभाग के विभिन्न 20 कार्यो का भूमिपूजन एवं तीन कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इनकी कुल लागत 51.67 करोड है। एमपीआईडीसी विभाग के 1430.96 करोड के 10 उद्योगो का भूमिपूजन एवं 71.35 करोड के 5 उद्योगो का लोकार्पण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 9.94 करोड लागत के कुल 6 कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18.75 करोड के 85 कार्यो, उच्च शिक्षा विभाग के 6.66 करोड के दो कार्यो, लोक निर्माण विभाग भवन के 76.85 करोड के 13 कार्यो, लोक निर्माण विभाग सडक के 168.31 करोड के 7 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विद्युत विभाग के 5.04 करोड के 2 कार्यो का लोकार्पण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सिंगोली में स्थापित 500 मेगावाट सौलर परियोजना लागत 550 करोड एवं नवीन एवं शाजापुर में स्थापित 1530 करोड की लागत से स्थापित 450 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे, नगरीय निकाय विभाग के 4.72 करोड के दो कार्यो का भूमिपूजन एवं, सेतु निगम द्वारा 25.59 करोड की लागत से निर्मित 4 ब्रीज का लोकार्पण भी समारोह में किया जाएगा।

Next Post

हत्या का आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी एवं कपड़े जब्त

Sun Jun 28 , 2026
सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी एवं कपड़े जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन […]

You May Like