महाकुंभ में मध्यप्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की मौत, यादव की राहत राशि बढ़ाने की घोषणा

भोपाल, 31 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बताया कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में मध्यप्रदेश के पांच यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, ”प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुःखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख से बढ़ाकर 4-4 लाख करने के निर्देश करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।”

प्रयागराज महाकुंभ में दो दिन पहले मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में पहले राज्य के तीन यात्रियों की मृत्यु की खबर सामने आई थी।

 

Next Post

विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

Fri Jan 31 , 2025
देहरादून, 31 जनवरी (वार्ता) विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 38वें राष्ट्रीय खेल में त्रिशूल शूटिंग रेंज पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। महाराष्ट्र के ही रुद्रांक्ष पाटिल ने रजत पदक अपने नाम किया, और सर्विसेज की ओर से […]

You May Like