जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत देवी सुरैया स्थित माँ कामाख्या वेयरहाऊस में 4 मई को गेंहू की बोरियों का लाट गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल हो गया था। इस मामले में वेयर हाउस संचालक राहुल अग्रवाल निवासी सिविल लाइन पाटन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मर्ग जांच मेें खुलासा हुआ कि वेयरहाऊस में सुरक्षा संसाधनों का उपयोग न करते हुए श्रमिकों से काम करवाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक बड्डू चौधरी पिता भंगू चौधरी अहिरवार 45 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5 चौधरी मोहल्ला ने सूचना दी थी कि वह पल्लेदारी का काम करता हैं। बब्लू चौधरी चचेरे भाई है वह भी पल्लेदारी का काम करते थे, अधिकांश समय बब्लू भाई राहुल अग्रवाल के यहां मण्डी एवं अन्य गल्ला अनाज संबंधी काम करते थे। 4 मई 25 को दोपहर करीब 01:30 बजे वे बब्लू चौधरी कमलेश चक्रवर्ती ,धर्मेन्द्र प्रजापति, सुखदेव चौधरी, संतोष चौधरी सभी लोग राहुल अग्रवाल के बुलाने पर उनके वेयर हाऊस माँ कामाख्या वेयर हाऊस ग्राम देवी सुरैया पल्लेदारी का काम करने गये थे।
वेयरहाऊस में चना और गेहूँ की बोरियो के स्टेक (छल्ली) लगे हुए थे, हर स्टेक में दो आड़ी बोरी उसके ऊपर दो सीधी बोरी चौपड़ा रखी हुई थी, इस प्रकार करीब 25 पंक्तियां बोरियां एक के ऊपर दूसरी रखी हुई थी। वेयरहाऊस के मुनीम बिन्दू ने सभी लोगो से बोला कि गेहूँ के छल्ली में से गेहूँ की बोरिया निकालकर ट्राली और 407 वाहन में लोड कर दो तो 6 लोगो में बब्लू चौधऱी, कमलेश चक्रवर्ती, धर्मेन्द्र प्रजापति, सुखदेव चौधरी, संतोष चौधरी और मैने मिलकर ट्राली में गेहूँ की बोरिया लोड कर दी।
उसके बाद 407 वाहन में गेहूँ की बोरिया लोड कर रहे थे, शाम करीब चार बजे बोरिया उठाते उठाते गेहूँ की बोरियो के बाजू वाला चना की बोरियो का स्ट्रेक टूट गया और चना की बोरिया ऊपर से भरभरा कर धर्मेन्द्र चौधरी और बब्लू चौधरी के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें धर्मेन्द्र और बब्लू दोनो बोरियो के नीचे दब गये थे। बब्लू चौधरी की मौत हो गई थी
