चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
यहाँ जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़ित दोपहिया वाहन से मंदिर जा रहे थे तभी पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा जिले के नानजीकोट्टई क्षेत्र में मदोत्तई ओवरब्रिज के पास हुआ।इनोवा केरल से नागौर पर्यटन स्थल जा रही थी।
मृतकों की पहचान अरिवाझगन (37), भव्यश्री (09) और तेजश्री (04) के रूप में हुई है। इन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रही घायल सुश्री उषा (37) और सुश्री रूपा (10) को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।
