
मंदसौर। मंदसौर नगर की प्रतिभावान बेटी हितांशी सौरभ सोमानी ने एमपीएएस (माइंड पावर अबेकस सिस्टम) द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। हितांशी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि मंदसौर के लिए भी गर्व का विषय है।
विगत 5 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय परीक्षा में हितांशी ने अपनी तीव्र मानसिक गणना क्षमता, एकाग्रता एवं अबेकस कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
हितांशी की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रतियोगिता उपरांत अबेकस संचालक श्रीमती सविता जायसवाल द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इष्टमित्रों ने हितांशी को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है।
