कलेक्टर ने आदतन अपराधी मोटा पसीना को किया जिला बदर

रीवा । जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आदतन अपराधी फरीद खान उर्फ मोटा पसीना को एक वर्ष की अवधि के लिए रीवा एवं उससे लगे सीमावर्ती जिले सीधी, सतना, मैहर, मऊगंज और सिंगरौली की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि अपराधी फरीद खान उर्फ मोटा पसीना पिता अतीक खान आयु 27 वर्ष जगन्नाथ मंदिर के पास बिछिया रीवा का निवासी है। वह बिछिया थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।

उसके विरूद्ध वर्ष 2010 से अब तक 28 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें लूट, चोरी, मारपीट, गुण्डागर्दी, अवैध आर्म्स जैसे अपराध शामिल हैं। उसकी इन गतिविधियों के कारण आम जन मानस में भय व्याप्त है और समाज की नई युवा पीढ़ी में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिसके कारण आदतन अपराधी के विरूद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई है। उसे आदेश प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर उल्लेखित जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

प्रभारी मंत्री ने किया सिहावल में सांदीपनि विद्यालय और छात्रावास का लोकार्पण

Fri Sep 11 , 2026
सीधी । मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने सिहावल में 43 करोड़ 60 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति वाले दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 3925.60 लाख रुपये की लागत से निर्मित शासकीय […]

You May Like