
ग्वालियर। नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने रविवार को वार्ड 55 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, सहायक यंत्री स्मार्ट सिटी अनिल चौहान एवं वेद प्रकाश निरंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर में वार्ड 55 अवाडपुरा पानी की टंकी के पास स्थित पार्क की बाउंड्री वॉल बनाने एवं उसमें गेट लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पानी की टंकी के पास ही निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में पानी भरने की समस्या को लेकर मिट्टी डालकर भूमि का समतलीकरण करने के निर्देश दिए।
साथ ही अवाडपुरा के सामुदायिक भवन के पार्क की बाउंड्री वॉल ऊंची करने एवं गेट बनाने तथा अवाडपुरा में स्थित खुला नाला को पक्का करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित पानी की टंकी संप्रदाय के पास बाउंड्री वॉल बनाने एवं उसकी सीढ़ियों की रेलिंग ठीक कराने के निर्देश दिए।
