पत्नी और पुत्र को हर माह दें भरण पोषण राशि: कुटुम्ब न्यायालय का आदेश

जबलपुर। कुटुंब न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने पत्नी और पुत्र के हक में राहतकारी आदेश पारित किया। इसके अंतर्गत पति को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को पत्नी के खाते में साढ़े सात हजार और पुत्र के खाते में ढाई हजार जमा किए जाएं। यह आदेश आवेदन तिथि 12 अप्रैल 2024 से लागू होगा। दरअसल आवेदक राजीव गांधी नगर सदर बाजार निवासी प्रियंका और अमेय पासी की ओर से अधिवक्ता संदेश दीक्षित ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि फारेस्ट कंपाउंड, गौरीघाट निवासी रोहित पासी का विवाह नौ मई 2022 को हिंदू रीति रिवाज से आवेदिका से हुआ था। दोनों की एक संतान है। पुत्र अपनी मां के साथ रहता है। अनावेदक ने पत्नी से विवाह विच्छेद की अर्जी दायर की है। लिहाजा, पत्नी ने भरण पोषण का वाद दायर कर दिया। उसका आरोप है कि विवाह के समय भरसक दहेज दिया गया। इसके बावजूद प्रताडि़त किया गया। मारपीट की गई। घर से निकाल दिया गया। अनावेदक शराब पीकर विवाद करता था। इसीलिए साथ रहना कठिन हो गया। इसके बावजूद आवेदिका बच्चें के लिए सहन कर रही थी। लेकिन परेशान कर मायके जाने विवश किया गया। अब तलाक का केस लगाया गया है। ऐसे में भरण पोषण चाहिए। कोर्ट ने वन विभाग में कार्यरत पति को आदेश दिया है कि वह प्रतिमाह 10 तारीख को पत्नी और पुत्र को 10 हजार का भुगतान करे।

Next Post

छिंदवाड़ा ननि का 305 करोड़ का बजट पेश: अमृत योजना और नए ट्रांसपोर्ट नगर को मंजूरी, पर कचरा टैक्स पर मचा बवाल

Mon Apr 13 , 2026
छिंदवाड़ा। आज नगर निगम के सभा कक्ष में परिषद की बैठक बुलाई गई. बैठक में पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने वार्डो में दुषित पानी सप्लाई को लेकर जमकर हंगामा किया वहीं अधिकारियों को आड़े हात लिया. पार्षदों का कहना है कि वार्डवासियों ने उन्हें चुना है कि वे उन्हें […]

You May Like