नूह (हरियाणा), 20 अप्रैल (वार्ता) डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया ने आज डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप की घोषणा की, जो 21 से 24 अप्रैल, 2026 तक हरियाणा के नूह में क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में होने वाली है। इस टूर्नामेंट में 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि है। डीपी वर्ल्ड और पीजीटीआई ने इस साल जनवरी में एक लैंडमार्क मल्टी-ईयर पार्टनरशिप की घोषणा की, जिसके तहत ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लीडर डीपी वर्ल्ड, भारत के प्रीमियर प्रोफेशनल गोल्फ टूर, पीजीटीआई का टाइटल पार्टनर और ऑफिशियल अम्ब्रेला पार्टनर बन गया।
इस टूर्नामेंट में 130 प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे। इस इवेंट में टॉप इंडियन प्रोफेशनल्स वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास (सभी डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ़ मेरिट चैंपियन) के साथ-साथ सप्तक तलवार (2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट लीडर), खलिन जोशी और हनी बैसोया (दोनों इस सीज़न में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के विनर) और अंगद चीमा (पिछले साल डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के दो बार विनर) शामिल हैं। श्रीलंका के एन थंगाराजा इस फील्ड में लीडिंग विदेशी नाम होंगे। वीर अहलावत और मनु गंडास के अलावा, गुरुग्राम और नूह के होस्ट रीजन को ध्रुव श्योरण और तपेंद्र घई के साथ-साथ मनीष ठाकरान और शिवेंद्र सिंह सिसोदिया तथा कुशल सिंह, मानव बैस और सौरव राठी जैसे जाने-माने नाम रिप्रेजेंट करेंगे।

