वन्य जीव की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

सारनी। थाना सारनी और चौकी पाथाखेड़ा की विशेष टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश गोपाल बंजारा पिता मांगीलाल बंजारा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस को भी कई अपराधों में वांछित था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोपना की तरफ से एक व्यक्ति पाथाखेड़ा की ओर आ रहा है, जिसका नाम गोपाल बंजारा पिता मांगीलाल बंजारा उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बत्कीडोह, थाना चोपना है, और वह अवैध मादक पदार्थ, वन्यजीव खाल और अवैध हथियार लेकर आ रहा है। इस सूचना पर एक विशेष टीम ने वाटर प्लांट, तवा 01 खदान रोड पर घेराबंदी कर आरोपी व्यक्ति को पकड़ा।

तलाशी में हुआ सनसनीखेज खुलासा

जब पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से एक बैग में लगभग 0.174 किलोग्राम अफीम (अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये), संरक्षित श्रेणी के वन्यजीव चीतल की खाल और एक अवैध पिस्तौल मय जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सब कुछ जब्त कर लिया। अभी

पूछताछ जारी है, जिसमें और भी राज खुल सकते हैं।

Next Post

मोदी ने मॉरीशस में गंगा तालाब में पूजा अर्चना की, संगम का जल समर्पित किया

Wed Mar 12 , 2025
पोर्ट लुई 12 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस की दो दिवसीय की यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को यहां “गंगा तालाब” में पूजा अर्चना की और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से लाये गंगाजल को अर्पित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर […]

You May Like