इंदौर: नगर निगम जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है. आज निगम ने 69 भवनों पर कार्रवाई करते हुए 1.96 लाख का जुर्माना वसूल किया.नगर निगम ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य कर दिया है. इसको लेकर शहर के अलग अलग इलाकों में निरंतर कारवाई की जा रही है.
कई भवनों मालिकों को नगर निगम द्वारा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नही लगाने को नोटिस जारी किए गए थे. निगम नोटिस केडी बाद भी भवन मालिकों ने तय समय सीमा में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाए. निगम ने ऐसे 69 भवन मालिकों के खिलाफ 1.96 हजार का अर्थ दंड लगाकर दंडात्मक कार्रवाई की गई. अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन स्वामियों से अपील की गई है कि अपने भवनों में शीघ्र रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करें. नियमों का पालन नहीं करने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
