ग्राम रमतीला में दूषित पानी से महिला की मौत, चार बच्चे बीमार 

मवई/मंडला। मंडला जिले के मवई विकासखंड के ग्राम रमतीला में दूषित पानी पीने से श्यामा बाई पट्टा (पत्नी श्री मतते पट्टा) की मौत हो गई, जबकि उनके चार बच्चे गंभीर रूप से बीमार हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब प्रदेश में “सेवा पखवाड़ा” के जरिए सरकार जनकल्याण योजनाओं का प्रचार कर रही है।परिजन के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। बच्चों का इलाज मवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि श्यामा बाई को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां उचित इलाज नहीं मिला, केवल वाटल लगाकर छोड़ दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।गांव में न हैंडपंप है, न स्वच्छ जल स्रोत। ग्रामीण गंदे कुएं के पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। इसी कुएं से फैली बीमारी ने एक मां की जान ले ली और चार बच्चों को अस्पताल पहुँचा दिया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और विधायक नारायण सिंह पट्टा से आर्थिक मदद की अपील की। विधायक ने ₹5000 की तत्काल सहायता मंजूर की।यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल संकट और स्वास्थ्य सेवाओं की तत्काल जांच कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Next Post

महुआ में यूरिया मिला चारा खिलाने से आधा दर्जन गायों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sat Oct 4 , 2025
सिंगरौली। सरई थाना अंतर्गत बरका चौकी क्षेत्र के पुरैल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा महुआ में यूरिया खाद मिलाकर गायों को खिलाया गया, जिससे करीब आधा दर्जन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी और बरका […]

You May Like