एयरपोर्ट भूमि हेतु सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर का निरीक्षण

सागर। बुन्देलखण्ड के संभागीय मुख्यालय सागर जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा कर एयरपोर्ट के लिए संभावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।कलेक्टर श्रीमती पाल ने एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर क्षेत्रों का विस्तृत दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नक्शे और खसरे के आधार पर उपलब्ध शासकीय व अन्य भूमि की स्थिति को देखा।

Next Post

'सालार 2: शौर्यांगा पर्व' पर बड़ा अपडेट, होम्बले फिल्म्स ने शुरू किया प्री-प्रोडक्शन

Fri Aug 14 , 2026
मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) होम्बले फिल्म्स की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘सालार’ का अगला अध्याय ‘सालार 2: शौर्यांगा पर्व’ अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो गया है। निर्माता विजय किरागंदूर और निर्देशक प्रशांत नील एक बार फिर साथ मिलकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बड़े स्तर […]

You May Like