सतना: तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियुक्त मुक्ति नाथ मिश्रा ने गुरुवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना के प्राचार्य पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही उन्हें सतना, पन्ना एवं पवई पॉलिटेक्निक का आहरण संवितरण अधिकारी भी बनाया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद महाविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नए दायित्व की शुभकामनाएँ दीं। पदभार संभालने के उपरांत श्री मिश्रा ने संस्थान की प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन, कौशल विकास, उद्योग–संस्थान तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से संस्थान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।
