खरगे-राहुल ने राजशेखर रेड्डी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के पिता एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी को उनकी जयंती पर नमन करते हुए मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री खरगे ने कहा, “आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। एक सच्चे दयालु नेता, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राज्य की प्रगति और भलाई के लिए समर्पित कर दिया। जन सेवा, खासकर किसानों, कमजोर वर्गों और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान से प्रेरणा मिलती रहेगी और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।”

श्री गांधी ने कहा, “आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपना जीवन आंध्र प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर उनके उत्थान में अनगिनत योगदान दिए। जनता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

Next Post

सड़क की समस्या को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, ज्ञापन

Tue Jul 8 , 2025
नर्मदापुरम: चक्कर रोड मालाखेड़ी से लेकर समेरिटंस स्कूल तक जर्जर हाल सड़क की सालों पुरानी समस्या को लेकर मंगलवार को विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और बाद में एक ज्ञापन जनसुनवाई में दिया।ज्ञात रहे कि चक्कर रोड से छोटी पहाड़िया जाने वाले इस रोड का […]

You May Like