कैमरों की नजर से बच नहीं पाए बदमाश: सैलाना में ज्वेलर्स चोरी का खुलासा

रतलाम/सैलाना। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘सुरक्षा कवच’ के तहत पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। सैलाना पुलिस ने शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं जावरा शहर पुलिस ने महिलाओं के साथ जालसाजी कर आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को पकडक़र लाखों का मशरूका बरामद किया है।

शत्रुंजय ज्वेलर्स चोरी का खुलासा

सैलाना थाना क्षेत्र स्थित शत्रुंजय ज्वेलर्स में 20 मई की रात बदमाशों ने ग्राइंडर मशीन से शटर के ताले काटकर करीब 4.5 किलो चांदी एवं 15 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी गए मशरूका की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर झाबुआ जिले के झकनावदा क्षेत्र से आनंद गुर्जर और विकास उर्फ फरीद हुसैन को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका, घटना में प्रयुक्त औजार, बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं खाली राउंड बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में सैलाना, बिलपांक, झाबुआ, पेटलावद, मंदसौर एवं राजस्थान क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की अन्य वारदातों में शामिल होना भी स्वीकार किया है।

Next Post

केसरिया ध्वजों के साथ निकली क्षिप्रा परिक्रमा यात्रा

Mon May 25 , 2026
उज्जैन। सोमवार को मोक्षदायनी मां शिप्रा के पावन तट रामघाट से दो दिवसीय क्षिप्रा परिक्रमा यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। महाकाल की नगरी आस्था, भक्ति और जनसमर्पण के रंग में रंगी दिखाई दी। केसरिया ध्वजों की छटा, संतों के आशीर्वाद और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हजारों श्रद्धालु यात्रा […]

You May Like