केरल में भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘मारारजी भवन’ पर हमला, भाजपा का राज्यव्यापी प्रदर्शन का एलान, एसएफआई का आज शैक्षणिक बंद

तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में राजनीतिक हिंसा का दायरा और बढ़ गया है। बुधवार देर रात भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘मारारजी भवन’ पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव किया और बोतलें फेंकी।

इससे ठीक पहले शहर में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के वाहन पर भी हमला किये जाने की रिपोर्ट है।

भाजपा ने पार्टी के राज्य कार्यालय को निशाना बनाये जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों के खिलाफ बताया है।

पार्टी ने कहा कि राजनीतिक मुद्दों का लोकतांत्रिक समाधान निकालने के बजाय अंधेरे का फायदा उठाकर हिंसा फैलाना अस्वीकार्य है।

भाजपा ने घोषणा की है कि वह इस घटना और पार्टी कार्यालयों पर हमले के विरोध में पूरे राज्य में व्यापक प्रदर्शन आयोजित करेगी।

वहीं दूसरी ओर, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने केरल विश्वविद्यालय के छात्रावास परिसर में घुसकर छात्रों पर पुलिस के किये गये लाठीचार्ज, पानी की बौछारों और आंसू गैस के इस्तेमाल की तीव्र निंदा की है।

पुलिस कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने के विरोध में एसएफआई ने राज्य सरकार और पुलिस की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को पूरे राज्य में ‘शैक्षणिक बंद’ का आह्वान किया है।

 

Next Post

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी दतोदा की करोड़ों की सड़क

Thu Oct 1 , 2026
महू/सिमरोल: महू तहसील की ग्राम पंचायत दतोदा में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. यहाँ 2 करोड़ 42 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रही 2.20 किलोमीटर लंबी सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण के […]

You May Like