ग्वालियर: आज देर रात ईसागढ़ स्थित आनंदपुर साहिब धाम पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले प्रोग्राम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 3 बजे आनंदपुर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे।
