मुलताई में हैंडपंप से कीड़ों वाला गंदा पानी, ग्रामीणों ने दी हाइवे जाम की चेतावनी

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक अंतर्गत चिचंडा एवं निम्बोटी के सिवाने मे स्थित एक हैण्ड पम्प में कीड़े युक्त गंदा पानी उगल रहा है। उक्त हैंडपम्प से चिचण्डा के ग्रामीण पानी भरते है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को जानकारी देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि अब गर्मी ने अपनी आहट दे दी है। ग्रामीणों का कहना है दो दिनों में व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ तो हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है हैंड पम्प के पानी में कीड़े और गंदगी होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमल नागले ने मामले को गंभीर बताते हुए अधिकारियो से शीघ्र समस्या का निराकरण करने की मांग की है,उन्होंने कहा इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके।ग्रामीणों का कहना है पीएचई विभाग के अधिकारियो द्वारा ग्रामो की पेयजल समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की जल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे,यदि दो दिनों में व्यवस्था नहीं सुधरी तो हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा।

Next Post

रीवा और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

Sun Mar 1 , 2026
रीवा।पकड़े गए सभी आरोपियों को विश्वविद्यालय थाने ले जाया गया है जिनसे ठगी की वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।ईस पूरी कार्रवाई के संबंध में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात के सूरत में एक रिटायर्ड कर्मचारियों से एपीके फाइल […]

You May Like