ग्लासगो, 28 जुलाई (वार्ता) भारत के साजन प्रकाश पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई फ़ाइनल में 1:58.05 के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। वे गोल्ड मेडल जीतने वाले न्यूज़ीलैंड के लुईस क्लेयरबर्ट से तीन सेकंड पीछे रहे | भारत के आर्यन नेहरा पुरुषों की 800 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल में 8:07.26 के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे। पैरा स्विमिंग: स्वातिक पटेल पुरुषों के 100 मी ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी 9 फ़ाइनल में 1:15.82 का समय लेकर पांचवें स्थान पर रहे। एस बी 9 उन ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकों के लिए एक क्लासिफिकेशन है जिन्हें पैरों में कमज़ोर कोऑर्डिनेशन, कूल्हे के जोड़ या पैरों में मूवमेंट की मध्यम सीमाएं, पैर में गंभीर समस्या या किसी अंग की मामूली कमी जैसी दिक्कतें होती हैं।
Next Post
मक्सी में सोमवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, टूटे मोबाइल से हुई पहचान
Tue Jul 28 , 2026
मक्सी : मक्सी रेलवे क्षेत्र के छोटी फाटक अंडरब्रिज के ऊपर सोमवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके चलते जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया था। मंगलवार सुबह […]

You May Like
-
2 months ago
करेंट से मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
