एयरटेल ने डिजिटल टीवी पर लॉन्च किया कार्टून नेटवर्क क्लासिक

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने एयरटेल डिजिटल टीवी पर पुराने जमाने के लोकप्रिय कार्टून सीरीजों के लिए एक विशेष चैनल की शुरुआत की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि “एयरटेल कार्टून नेटवर्क क्लासिक” के नाम से इस विशिष्ट मूल्यवर्द्धित सेवा की शुरुआत वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ मिलकर की जा रही है। उसने बताया कि इस पर टॉम एंड जेरी, द फ्लिंटस्टोन्स, लूनी ट्यून्स, स्कूबी डू, जॉनी ब्रेवो और अन्य क्लासिक उपलब्ध होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक ओर जहां इन कार्टून को देखते हुए बड़ी होने वाली पीढ़ी एक बार फिर उन दिनों की यादों को ताजा कर सकेगी, वहीं वे आज के समय की पीढ़ी को भी इससे रू-ब-रू करा सकेंगे।

एयरटेल डीटीएच कारोबार के प्रमुख पुष्पिंदर सिंह गुजराल ने बताया कि यह चैनल सभी डीटीएच और आईपीटीवी यूजर के लिए उपलब्ध होगा।

 

Next Post

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन वार्ता में प्रगति हुई है, लेकिन अभी भी कुछ जटिल मुद्दे बाकी

Mon Dec 29 , 2025
फ्लोरिडा, 29 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के बाद कहा कि ‘फ्लोरिडा वार्ता’ के दौरान यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन ‘एक या दो बहुत जटिल मुद्दे’ अभी भी बाकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने […]

You May Like