रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डोनेट किया 60 यूनिट ब्लड

रतलाम। विश्व ब्लड डोनर दिवस पर प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त पश्चिम रेलवे के निर्देशन में रतलाम मंडल के चार स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजित किया। कैंप में लगभग 60 यूनिट ब्लड का संग्रहण किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा इस पुनीत कार्य में बढ़चढक़र हिस्सा लिया गया। कैंप में रतलाम में 17, उज्जैन में 26, देवास में 11 एवं दाहोद में 6 जवानों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया। रतलाम में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रामराज मीना द्वारा भी ब्लड डोनेट किया। जवानों के उत्साहवर्द्धन के लिए मंडल रेल प्रबधक अश्वनी कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रामराज मीना, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर/पावर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

चंबल नदी में डूबा नगर निगम का कर्मचारी

Thu Jun 19 , 2025
उज्जैन। तीन बेटों के साथ ससुराल में मछली पकडऩे गया युवक चंबल-नदी में डूब गया। साले ने गांववालों की मदद से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंपा। आगर रोड स्थित ग्राम चककमेड़ में रहने वाला विष्णु पिता […]

You May Like