चंबल नदी में डूबा नगर निगम का कर्मचारी

उज्जैन। तीन बेटों के साथ ससुराल में मछली पकडऩे गया युवक चंबल-नदी में डूब गया। साले ने गांववालों की मदद से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंपा।

आगर रोड स्थित ग्राम चककमेड़ में रहने वाला विष्णु पिता कुंवर केवट 40 साल नगर निगम में डामरीकरण विभाग का अस्थायी कर्मचारी था। बुधवार को वह अपने बेटे कुलदीप, अजय, अंकित के साथ इंगोरिया स्थित ग्राम दंगवाड़ा ससुराल गया था। जहां वह तीनों बच्चों के साथ मछली पकडऩे के लिए चंबल नदी पहुंचा। जहां कुछ ही दूरी पर उसके साले राजेश का खेत भी था। मछली पकडऩे के दौरान वह नदी की गहराई में उतर गया और वापस बाहर नहीं आया। बेटों ने पिता को बाहर आते नहीं देखा तो मामा राजेश को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ राजेश ने जीजा की नदी में तलाश शुरू की। डेढ़ घंटे की तलाश के बाहर विष्णु को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इंगोरिया पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन पहुंचाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।

Next Post

डिवाइडर से भिड़ी कार, मां-बेटे सहित चार की मौत

Thu Jun 19 , 2025
ब्यावरा। हाईवे स्थित पचोर रोड पर करनवास थानांतर्गत ग्राम भाटखेड़ी के समीप गुरुवार की प्रात: हुए एक दर्दनाक हादसे में कार में सवार मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई. जबकि कार में सवार तीन अन्य घायल हो गये. कार में सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर गुजरात लौट […]

You May Like

मनोरंजन