कार की टक्कर से तीन श्रमिक घायल

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत रानी अवन्ती बाई लोधी भवन के सामने शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने तीन श्रमिकों को टक्कर मार चोटें पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक अनिकेत लोधी 18 वर्ष निवासी मानपुरा हटा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि श्रीकांत झारिया, अरविन्द कुमार, शिव सिंह लोधी, दुर्गाबाई के साथ अहरर की कटाई करने के लिए बस से आये थे, मजदूरी करने के बाद रानी अवन्ती बाई लोधी भवन के सामने घर जाने के लिये बस का इंतजार कर रहे थे। शाम लगभग 6 बजे जबलपुर तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 49 सी 8497 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पीछे से अरविन्द कुमार, शिव सिंह लोधी एवं दुर्गाबाई को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटें आ गई।

Next Post

आईएएस अफसर संजय शुक्ला अपर मुख्य सचिव बने

Fri Feb 28 , 2025
भोपाल, राज्य सरकार ने आज 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय शुक्ला को मुख्य सचिव के वेतन मान में पदोन्नत कर यथावत नगरीय प्रशासन विभाग में बनाए रखा है। इस पदोन्नति के बाद उनका पद राजस्व मंडल के अध्यक्ष के सम कक्ष हो जाएगा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like