युवा उत्सव में आए प्रतिभागियों को आज तक नहीं मिली राशि

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में नवंबर माह में आयोजित अंतर जिला (विश्वविद्यालय स्तर) युवा उत्सव-2025 के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रतिभागियों को हुई परेशानियों और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. विवेक मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण से जवाब तलब किया है।

नोटिस में आयोजन के दौरान हुई वित्तीय और व्यवस्थागत कमियों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय स्तर के इस अंतर जिला युवा उत्सव 2025 में 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अन्य जिलों से आए प्रतिभागियों ने भी इसमें सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा के संरक्षण तथा कुलसचिव डॉ. आर.के. बघेल के निर्देशन में किया गया।
प्रतिभागियों को नहीं मिली राशि, चंदा कर गईं टीमें
युवा उत्सव के आयोजन के दौरान यह मामला सामने आया कि बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित राशि उपलब्ध नहीं कराई गई। पहले तो प्रतिभागी चंदा एकत्र कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने आ जाते हैं, उनको आश्वासन था कि बाद में राशि उनको मिल जाएगी, लेकिन उसके बावजूद भी राशि उन तक नहीं पहुंची है।
विगत वर्ष का भी नहीं मिला था भुगतान
21 नवंबर को संपन्न हुए तीन दिवसीय युवा उत्सव के समापन अवसर पर ही मंच से यह जानकारी सामने आई थी कि विगत वर्ष हुए युवा उत्सव की राशि और प्रमाण पत्र तक प्रतिभागियों को नहीं मिले हैं। वाहन मौजूद छात्रों का भी कहना था कि वे अपने व्यय से प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, लेकिन बाद में विश्वविद्यालय की ओर से ना तो खर्च की प्रतिपूर्ति की जाती है और ना ही समय पर प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। अब देखना यह होगा कि विश्व विद्यालय प्रशासन इस पूरे प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई करता है।

Next Post

जबलपुर की छात्रा ने स्किल इंडिया प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

Sat Feb 28 , 2026
जबलपुर: युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्‍द्र शासन के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा गांधी नगर गुजरात में 15 से 18 फरवरी तक आयोजित की गई स्किल इंडिया रीजनल कॉम्‍पटीशन (वेस्‍टर्न रीजन) में मध्‍यप्रेदश का प्रतिनिधित्‍व करते हुए शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जबलपुर की […]

You May Like

मनोरंजन