नीमच: नीमच कृषि उपज मंडी में करीब 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आज व्यापारी संघ के चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर मंडी परिसर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव में 1000 से अधिक पंजीकृत व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज और शैलेश गर्ग आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला रोचक बन गया है। दोनों प्रत्याशियों ने व्यापारियों से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाया है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव परिणाम आज शाम तक घोषित होने की संभावना है।
