हाना एडवाइजर्स यूएई और दक्षिण पूर्व एशिया में करेगी विस्तार

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी हाना एडवाइजर्स ने अपनी भौगोलिक उपस्थिति को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दक्षिण पूर्व एशिया तक बढ़ाने की आज घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाले विदेशी व्यवसायों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कंपनी ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि उसके पास 25 से अधिक विशेषज्ञों की टीम और हुंडई तथा मैकरॉन जैसी 200 से अधिक दक्षिण कोरियाई कंपनियों के साथ काम करने का मजबूत अनुभव है। अब हाना एडवाइजर्स 500 से अधिक दक्षिण कोरियाई व्यवसायों के साथ काम करने और नए बाजारों में अपनी सेवाएं प्रदान करने की योजना बना रही है।

हाना एडवाइजर्स विदेशी व्यवसायों को कंपनी सेटअप, एफडीआई अनुमोदन, जीएसटी पंजीकरण, फैक्ट्री लाइसेंस प्राप्त करना और बहीखाता, कराधान एवं वैधानिक ऑडिट जैसी अनुपालन सेवाओं में मदद करती है। इसके अलावा फर्म बाजार अनुसंधान, रियल एस्टेट सहायता, नियामक अनुमोदन, बौद्धिक संपदा अधिकार, पेरोल प्रबंधन और विक्रेता पंजीकरण में भी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है।

हाना एडवाइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण चौधरी ने कहा, “हमारी यात्रा 2017 में शुरू हुई, जिसका उद्देश्य विदेशी व्यवसायों को भारत में सफलतापूर्वक स्थापित करना और विकसित होने में सहायता करना था। अब हमने 200 से अधिक दक्षिण कोरियाई कंपनियों का समर्थन किया है और 25 से अधिक पेशेवरों की मजबूत टीम बनाई है। हमारे पास सांस्कृतिक समझ के साथ तकनीकी विशेषज्ञता को जोड़ने का अनुभव है, जो हमें अनुकूलित और कुशल समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है।”

श्री चौधरी ने यह भी कहा, “जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाना और ग्राहकों की सफलता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। 500 से अधिक दक्षिण कोरियाई व्यवसायों के साथ काम करने का हमारा लक्ष्य हमें सार्थक साझेदारियां बनाने और दीर्घकालिक सफलता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।”

Next Post

मलेशिया को हराकर वेस्टइंडीज महिला अंडर-19 विश्वकप के सुपर सिक्स में

Thu Jan 23 , 2025
क्वालालंपुर 23 जनवरी (वार्ता) असाबी कॉलेंडर (30) रन के बाद समारा रामनाथ (चार विकेट) की शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार को मेजबान मलेशिया को 53 रनों से हराकर महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के सुपर सिक्स चरण में जगह बना ली हैं।   वेस्टइंडीज के 112 रनों के […]

You May Like