तराना में दो पक्षों के विवाद के बाद तनाव, 11 बसों में तोड़-फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

 

शाजापुर। उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। विवाद के बाद उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़-फोड़ कर दी। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए तराना सहित उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब एक पक्ष के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक प्रचारक और उसके साथी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को पहले तराना अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उज्जैन रेफर कर दिया गया।

मारपीट की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और तराना थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे कुछ लोगों ने बस स्टैंड पर खड़ी बसों पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे 11 बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हिंदूवादी कार्यकर्ता प्रणव मित्तल ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता सोहेल ठाकुर और रजत ठाकुर के साथ हुई मारपीट के बाद ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी।

फिलहाल पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की एसजी पाइपर्स पर 6-1 की जीत उन्हें क्वालिफायर में नहीं पहुंचा पाई

Fri Jan 23 , 2026
भुवनेश्वर, (वार्ता) जेएसडब्लयू सूरमा हॉकी क्लब ने पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) ग्रुप स्टेज मैच में एसजी पाइपर्स के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। लेकिन वे क्वालिफायर 2 में जगह नहीं बना पाये। क्वालिफायर 2 में अपनी जगह पक्की करने के लिए सात गोल की जीत की जरूरत […]

You May Like