जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की एसजी पाइपर्स पर 6-1 की जीत उन्हें क्वालिफायर में नहीं पहुंचा पाई

भुवनेश्वर, (वार्ता) जेएसडब्लयू सूरमा हॉकी क्लब ने पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) ग्रुप स्टेज मैच में एसजी पाइपर्स के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। लेकिन वे क्वालिफायर 2 में जगह नहीं बना पाये।
क्वालिफायर 2 में अपनी जगह पक्की करने के लिए सात गोल की जीत की जरूरत थी।

आज यहां खेले गये महत्वपूर्ण मुकाबले में सूरमा ने जेरेमी हेवर्ड के (दूसरे, सातवें, 34वें, 45वें) के जोरदार ड्रैग फ्लिक्स और लुकास मार्टिनेज के (11वें) मिनट में किये गये काउंटर-अटैकिंग स्ट्राइक की बदौलत मैच की तेज शुरुआत की। निकोलस कीनन ने (47वें) मिनट में आखिरी क्वार्टर में किये गये गोल की बदौलत क्वालिफिकेशन के करीब पहुंचने में मदद की, लेकिन एसजी पाइपर्स ने आखिरी मिनटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूरमा की क्वालिफायर में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
दोनों टीमें मैच के आखिरी पलों में भी ज़ोर लगाती रहीं, लेकिन पाइपर्स आखिर तक बचाव करने में कामयाब रहे और सोरमा को 6-1 की जीत से संतोष करना पड़ा।

Next Post

कटर से युवक पर जानलेवा हमला

Fri Jan 23 , 2026
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत तुलसी मोहल्ला मेन रोड के पास उधारी के पैसे वापस मांगने पर बदमाश ने युवक पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि राजा कोरी निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। रात वह तुलसी […]

You May Like