क्विटो, 22 अक्टूबर (वार्ता) इक्वाडोर के तटीय प्रांत एल ओरो के एरेनिलस नगरपालिका मंगलवारक को में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
इक्वाडोर के भूभौतिकीय संस्थान ने यह जानकारी दी।
संस्थान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप 83 किलोमीटर की गहराई पर आया और स्थानीय समयानुसार शाम 7:05 बजे दर्ज किया गया।
अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्वायाकिल और पेरू की सीमा से लगे एल ओरो के अन्य कस्बों में भूकंप का ज़ोरदार असर महसूस किया गया।
