जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत तुलसी मोहल्ला मेन रोड के पास उधारी के पैसे वापस मांगने पर बदमाश ने युवक पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस ने बताया कि राजा कोरी निवासी तुलसी मोहल्ला बाई का बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है।
रात वह तुलसी मोहल्ला मेन रोड के पास खड़ा था तभी आकाश दाहिया आया तो उसने आकाश अपने उधारी के पैसे वापस करने के लिये कहा, इसी बात पर आकाश ने जान से मारने की नियत से थर्माकोल वाले कटर से हमलाकर उसकी गर्दन में मारा उसने अपनी गर्दन अलग की तो कटर उसके वायें गाल में लगकर चोट आयी, वहां उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया तो आकाश दाहिया जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
