महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मार्ग बनने से शिक्षा व्यापार में मिलेगा लाभ – पूर्व मंत्री 

वारासिवनी, वारासिवनी-वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकड़ी के पांचोटोला डांगोरली घाट अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य को जोड़ने वाला वैनगंगा नदी तक पहुंच मार्ग जिसकी 5.5 मीटर चौड़ाई और 2.7 किमी लंबाई है ।जो सीमेंट रोड़ बनना है , जिसकी लागत 3.52 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत की गई इसका भूमिपूजन संपन्न हुआ ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व केबिनेट मंत्री ने कुदाली मारकर भूमिपूजन किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मधु शुक्ला सदस्य जिला पंचायत , भिवराम मात्रे , भाजपा मंडल अध्यक्ष खुशबू , गिरीश बिसेन अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरलांजी,अनिल उईके जनपद सदस्य,उपस्थित हुए।

विधानसभा चुनाव के बाद से ही उक्त मार्ग जर्जर हालत में था । इस जर्जर मार्ग पर वाहन चालकों को आवागमन करना पड़ता था ।दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था जो कि लोक निर्माण विभाग की प्रायोरिटी में था । पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री को बार-बार अवगत कराया गया , तब जाकर लोक निर्माण विभाग द्वारा महाराष्ट्र राज्य को जोड़ने वाले इस मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा , तब जाकर शासन ने राशि स्वीकृत किया । मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र को जोड़ने वाले अतिआवश्यक मार्ग होने के कारण वारासिवनी , कटंगी, खैरलांजी, बोनकट्टा,के यात्रियों को गोंदिया जाने के लिए 20 किमी का फेरा कम होने के यह सुगम रास्ता है ।

पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य को जोड़ने वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए हम पहले से प्रयासरत थे । हमने शासन के मुखिया व जिले के प्रभारी मंत्री को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया तब जाकर इस मार्ग के लिए शासन ने राशि स्वीकृत की । हम म.प्र.शासन के मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं । यह मार्ग हमारे तरफ के यात्रियों को गोंदिया व छत्तीसगढ़ की ओर जाने वालों के लिए सुगम व सुलभ व शार्टकट है । जिसके अतिशीघ्र निर्माण होने यहां के वाहन चालकों को लाभ होगा । हमारे क्षेत्र के व्यापारियों को व्यापार के लिए महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ जाने में आसानी होगी,हमारे यहां के छात्रों को पढ़ाई के लिए गोंदिया जाना सुलभ होगा । पढ़ने वाले बच्चों के लिए लाभदायक होगा,ग्राम के व्यवसाय व्यापार को नया आयाम मिलेगा ।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगीता चंद्रहास मात्रे,मिलिंद नगपुरे भाजपा मंडल अध्यक्ष,मोनू लिमजे पार्षद,सुभाष पारधी अध्यक्ष किसान मोर्चा,रिंकु चापुकर,अक्कु शर्मा,सोनू पथिक,अजित नगपुरे बिट्टू नागेश्वर आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही।

Next Post

औद्योगिक निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एलेमैटिक, वाकियो जिंदल बिल्ड ने की साझेदारी

Sat Oct 31 , 2026
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) प्रीकास्ट कंक्रीट निर्माण प्रौद्योगिकी समाधानों का व्यवसाय करने वाली विश्व की अग्रणी कंपनी एलेमैटिक ग्रुप और वाकियो जिंदल बिल्ड ने भारत में औद्योगिक निर्माण को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इन कंपनियों ने कहा है […]

You May Like