समुद्री जहाज और उन पर लदे माल के बीमा के लिए सरकारी बीमा गारंटी देने के फैसला एक महत्वपूर्ण निर्णय : राजनाथ

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के निर्यात और आयात माल की ढुलाई में लगे समुद्री जहाज और उन पर लदे माल के बीमा के लिए सरकारी बीमा गारंटी देने के फैसले को एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा है कि इससे भारत का व्यापार तंत्र मजबूत होगा। श्री सिंह ने करीब 13 हजार करोड रुपये के सरकारी भी समुद्री बीमा गारंटी कोष के गठन के मंत्रिमंडल के शनिवार के निर्णय को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा ,” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12,980 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी के साथ ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ के गठन को मंजूरी देकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय भारत के समुद्री व्यापार के लिए किफायती और निरंतर बीमा कवरेज सुनिश्चित करेगा, जिससे भारत के आयात-निर्यात संचालन की सुरक्षा और स्थिरता मजबूत होगी।”

रक्षा मंत्री ने कहा,” यह भारत के लिए एक मजबूत, सुरक्षित और चुनौतियां से निपटने में अधिक सक्षम व्यापार-तंत्र की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

 

 

Next Post

सडक़ किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी

Sat Apr 18 , 2026
रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सडक़ किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना डाबर-बाजना मार्ग पर ग्राम डाबर से करीब एक किलोमीटर दूर तेलनी नदी के पास की है, जहां शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव औंधे […]

You May Like

मनोरंजन