ग्वालियर: एक सांड सुबह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा, जो काफी प्रयास करने के बाद भी बाहर नहीं आ पा रहा था। घटना थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी की है जिसकी सूचना पाकर पहुंचे दमकल अमले ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उक्त सांड को बाहर निकाल दिया। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया।
थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी से निकले नाले में सुबह एक सांड अनियंत्रित होकर गिर गया। जो काफी देर तक प्रयास करता रहा, लेकिन बाहर निकलने में कामयाब नहीं हुआ। आसपास के रहवासियों की नजर परेशान हो रहे जब सांड पर पड़ी, तो उन्होंने मानवता दिखाते हुए पहले अपने स्तर पर उसे निकालने की कोशिश की, किंतु वह सफल नहीं हुए। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर कुछ ही देर में दमकल अमला मौके पर पहुंच गया और सांड को बाहर निकाल दिया।
Next Post
स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास, महिला वर्ल्ड कप में चौथा शतक लगाने से एक कदम दूर; भारत ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Sat Oct 25 , 2025
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इतिहास रचने से मात्र एक कदम दूर हैं। मंधाना अब तक टूर्नामेंट में तीन शतक लगा चुकी हैं और अगर वह एक और शतक जड़ देती हैं, तो वह भारत के लिए […]

You May Like
-
2 years ago
एमएलबी कालेज में मूल्यवर्धित कोर्स की शुरुआत
-
4 weeks ago
बलात्कार करने वाले को 20 वर्ष की सजा
-
2 months ago
एसपी कार्यालय में युवक ने काटी नस, मचा हड़कंप
-
1 year ago
देशभक्ति की अलख जगाने का अनूठा प्रयास
-
6 months ago
गावस्कर ने सूर्यकुमार की ‘परिपक्व’ पारी की तारीफ की