ट्रक में क्रूरता पूर्वक बांधे गए थे भैंस और पड़वे,पांच आरोपी गिरफ्तार

सतना: ट्रक में क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए 42 नग भैंस एवं पड़ा को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित रखवा दिया गया। थाना प्रभारी धारकुण्ड़ी शैलेन्द्र पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग का डीसीएम गाडी नंबर UP-71-CT-9144   में कुछ भैंस पडवा को क्रूरता पूर्वक लोड करके सेमरिया तरफ से धारकुण्डी होते हुये उ.प्र. तरफ ले जा रहे है, सूचना पर हमराह बल के साथ धारकुण्डी तिराहा में नाका बंदी की गयी।

जो कुछ देर बाद एक सफेद रंग की डीसीएम गाडी सेमरिया तरफ से आते हुये दिखी जिसे हमराह बल की ममद से रोका गया, गाड़ी के केबिन में चालक तथा 04 अन्य ब्यक्ति मिले, जिन्हे गाड़ी से बाहर उतार कर साथ लेकर गवाह एवं स्टाफ के समक्ष डीसीएम गाड़ी के बधी रस्सी एवं पटरा को खुलवाकर देखने पर गाड़ी मे काफी संख्या में मवेशी भैस को क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरे होना पाया गया , उपरोक्त ब्यक्तियों से भैंसो एवं भैंसो के परिबहन करने के संबंध मे कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नही होना बताये, उपरोक्त आरोपीगणों का कृत्य धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि., 4,6 पशु परिरक्षण अधिनियम , 81/177 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत करवाई की गई।
आरोपियों की पहचान शिवम मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी कोण्डरपुर फतेहपुर उ.प्र., मो.गुलफाम उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुर्रही जिला बांदा उ.प्र., मो.अंसार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बांदा जिला बांदा उ.प्र., अलीमुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमिरती थाना गुढ रीवा म.प्र. और मो.अलीम उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम रामनई रायपुर कर्चुलियान रीवा म.प्र. के तौर पर हुई।
   मवेशियों की कराई एमएलसी
भैंसो से लोड डीसीएम गाड़ी को साथ लेकर ग्राम पंचायत बदकन के गौशाला पहुंचकर डीसीएम गाड़ी में लोड मवेशी भैंसों को गाड़ी से नीचे उतरवाकर गिनती की गई जो गाड़ी में 19 नग भैंस एवं 23 नग छोटे पड़ा होना पाये गये ,गाड़ी से मवेशी भैंसों को नीचे उतारते समय देखने पर कुछ भैसों के पैर , मुंह में रस्सी बंधे होने से रस्सी के निशान एवं चोट लगी थी जिनका पशु चिकित्सा अधिकारी से एमएलसी करायी गई । बरामद कुल 42 नग भैंस एवं पड़ा को सुरक्षार्थ गौशाला के चौकीदार बाबूलाल सिंह पिता होरीलाल सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम टीकर को मुनासिब हिदायत के सुरक्षार्थ रखवाया गया।

Next Post

सतना महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, हरित पहल को मिला जनसमर्थन

Sat Jul 26 , 2025
सतना:प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में नगर निगम व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। महापौर योगेश ताम्रकार, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, नगर निगम आयुक्त सहित अनेक अधिकारी, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, प्राध्यापक एवं नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के […]

You May Like