हैदराबाद के बाहरी इलाके में क्रेन गिरने से पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना में हैदराबाद के बाहरी इलाके शंकरपल्ली में सोमवार को एक सीमेंट ईंट निर्माण इकाई में क्रेन गिरने से कम से कम पांच प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तेज हवाओं और बारिश के दौरान यह घटना घटी, जब क्रेन उस शेड पर गिर गई जहां श्रमिकों ने शरण ली थी।

माना जा रहा है कि मृतक बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के प्रवासी श्रमिक थे।

घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

‘लू’ की चेतावनी ; आसमान से उतरता संकट

Tue Apr 28 , 2026
देश भर के लगभग 40 और मध्य प्रदेश के चार से ज्यादा शहरों में इस समय तापमान 44 से 45 डिग्री चल रहा है. पहाड़ी प्रदेशों को छोड़ दें तो पूरे देश में ही अमूमन 40 डिग्री टेंपरेचर की गर्मी है. दरअसल,यह अब अपवाद नहीं, बल्कि एक खतरनाक प्रवृत्ति का […]

You May Like