विद्युत पेंशनर्स 17 को मनाएंगे पेंशनर्स डे

ग्वालियर। मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के प्रांतीय प्रचार मंत्री एन आर अतरौलिया एवं कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे मनाने का निर्णय मप्र विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर एवं राज्य प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर ने संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत 17 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे से जगन्नाथ गार्डन, हाथी खाना रोड, बाज़ सिनेमा के पास मुरार ग्वालियर में प्रांतीय अध्यक्ष एस के जायसवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवं प्रांतीय महामंत्री प्रोग्रेसिव राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर गोविंद सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रताप सिंह कुशवाहा, रतन कुमार वर्मा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष मुकेश मौर्य, एम एल अनुरागी प्रांतीय सचिव भी विशिस्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पेंशनर्स डे के इस आयोजन में मप्र विद्युत मंडल एवं प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के पेंशनर्स उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सायं 4 बजे सह्भोज का भी आयोजन समिति द्वारा किया गया है। पेंशन के अधिकारों के जनक स्व. डीएस नकारा को याद कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Next Post

लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद वकील ने की आत्महत्या

Mon Dec 15 , 2025
ग्वालियर। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्शपुरम इलाके में वकील मृत्युंजय सिंह चौहान ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब मृत्युंजय ने अपनी मां का फोन अटेंड नहीं किया तो फिर उन्होंने उसके दोस्तों को बताया। सोमवार सुबह दोस्त देखने पहुंचे तो मृत्युंजय अपने […]

You May Like