लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद वकील ने की आत्महत्या

ग्वालियर। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्शपुरम इलाके में वकील मृत्युंजय सिंह चौहान ने अपने किराए के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब मृत्युंजय ने अपनी मां का फोन अटेंड नहीं किया तो फिर उन्होंने उसके दोस्तों को बताया। सोमवार सुबह दोस्त देखने पहुंचे तो मृत्युंजय अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही गोले का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृत्युंजय मूलतः श्योपुर जिले का रहने वाला है, खबर मिलते ही मृत्युंजय की मां शिव कुमारी चौहान भी ग्वालियर पहुंच गईं। मां ने बताया कि उनके बेटा मृत्युंजय सिंह पिछले पांच साल से मुरैना में तैनात महिला एसआई के साथ लिव इन में रह रहा था। हर शनिवार को मृत्युंजय मुरैना में एसआई के पास जाता था। इसी महीने 30 दिसंबर को दोनों शादी करने वाले थे।

मां ने बताया कि मृत्युंजय ने पिछले दिन उन्हें फोन कर बताया कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है। मृत्युंजय ने बताया कि महिला एसआई को सरप्राइज देने के लिए वह बीती रात मुरैना उसके क्वार्टर पर पहुंच गया। जब उसने क्वार्टर के अंदर जाकर देखा तो वहां कमरे में महिला एसआई के अलावा आरक्षक भी था। कमरे में शराब की बदबू भी आ रही थी। जब उसने आरक्षक को फटकारा तो फिर विवाद हुआ। इसमें आरक्षक और उसके बीच मारपीट भी हुई। एसआई ने आरक्षक को भगा दिया। इस घटना के बाद से मृत्युंजय दुखी था, मां ने उसे काफी समझाइश दी। लेकिन बेटे ने आखिर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने मृत्युंजय के कमरे की तलाशी ली…

गोले का मंदिर पुलिस ने मृत्युंजय के कमरे की तलाशी ली, साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव और घटनास्थल की जांच की।इसके बाद शव को पीएम के लिए रवाना किया। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल सहित अन्य तथ्यों के आधार पर इस मामले की विवेचना की जाएगी।

 

 

Next Post

दिल्ली में कोहरे के कारण रद्द हुईं 228 उड़ानें, पांच डायवर्ट

Tue Dec 16 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को घने कोहरे के कारण 228 उड़ानें रद्द हुईं और पांच को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यूनीवार्ता को बताया कि आज दिल्ली से रवाना होने वाली 131 और दिल्ली आने […]

You May Like