जिले में बढ़े गिद्धों के ठिकाने, 41 अधिक

सीहोर। प्रदेश भर में गिद्धों की घटती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन जिले से राहत भरी खबर सामने आई है. जिले में गिद्धों के ठिकाने दोगुने से ज्यादा बढ़े हैं .तीन महीने पहले की तुलना में 41 गिद्ध अधिक मिले हैं. हालांकि यह संख्या पिछले साल के मुकाबले अब भी कम है.

वन विभाग की हालिया गणना में जिले में 147 गिद्ध मिले हैं. इनमें अधिकांश देशी प्रजाति के हैं, जबकि इजिप्शियन गिद्ध भी पाए गए हैं. वर्ष 2022 में जिले में 99 गिद्ध थे, फरवरी 2024 में यह संख्या 135 पहुंची और वर्ष 2025 में 164 गिद्ध दर्ज किए गए थे. जिले में गिद्धों के 13 प्रमुख ठिकाने चिन्हित किए गए हैं. सबसे अधिक गिद्ध कोनाझिर के पास हसनाबाद के जंगल में मिले हैं. वीरपुर के लोहापठार, बुदनी क्षेत्र के खटपुरा और सईदगंज में भी प्राकृतिक आवास मिले हैं. इस बार 7 नए ठिकाने भी सामने आए हैं, जिससे संख्या बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है. वन विभाग के एसडीओ राजेश शर्मा ने बताया पिछले तीन दिनों से वन अमले ने गिद्धों की गणना की. उन्होंने कहा कि गिद्धों की गिनती बेहद कठिन काम है, क्योंकि ये वहां मिलते हैं जहां ग्रामीण मृत पशु फेंकते हैं. बदबू के कारण वहां कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल होता है.

 

Next Post

कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

Tue May 26 , 2026
सीहोर। अघोषित लोड शेडिंग व बिजली कटौती को बंद कराने की मांग को लेकर करणी सेना युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में अल्हादाखेड़ी, मोगरा राम, हसनाबाद जहांगीरपुर, नयापुरा, धबोटी, धामनखेड़ा खामलिया, पचामा, थूना सहित आसपास के एक दर्जन गांवो के किसानों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार हल्ला […]

You May Like